फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

अमृत महोत्सव में सेनानी व शहीद आश्रितों का सम्मान

Tue, 10 Aug 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic
बदरका स्थित आजाद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिषद के अध्यक्ष विनोद क - फोटो : UNNAO
अचलगंज। बदरका के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक में चौरी चौरा शताब्दी समारोह पर अमृत महोत्सव मनाया गया। आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों के परिजनों और सेनानियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम 23 अगस्त तक अनवरत चलेगा। इसमें प्रतिदिन शहीदों के नाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने कहा कि राष्ट्र का अभिनंदन ही देश भक्ति है। इस दौरान रावतपुर के शहीद विजय कुमार की पत्नी प्रतिभा, जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कल्याण परिषद के अध्यक्ष विनोद कृष्ण शर्मा राजाबाबू, सेनानी कल्याण परिषद के मंत्री अनुभव शुक्ला, बदरका का सेनानी परिवार, जेबी प्रसाद बाजपेयी, राजेंद्र शुक्ला, सीताराम तिवारी व मिश्रीलाल को सम्मानित किया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। शहीद स्मारक व पुलिस थानों को आकर्षक झालरों से सजाया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी के बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार भी किया। इससे पहले काकोरी शहीद स्मारकस्थल लखनऊ में आयोजित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान एएसपी शशिशेखर, आनंद अवस्थी, अरुण दीक्षित, संजीव त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश शुक्ल, बीईओ मधुलिका बाजपेयी मौजूद रहीं। राजेश शुक्ल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी कार्यालय में महोत्सव मनाया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता व बीडीओ कुलदीप मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को याद किया। ग्राम पंचायत चौरा में अमर शहीद अजीत कुमार स्मारक स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर एडीओ पंचायत विनोद कुमार वर्मा, निर्मल कुमार और प्रधानों में संदीप यादव, सर्वेश कुमार, दिनेश व सर्वेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की जन्मस्थली ग्राम चंद्रिकाखेड़ा में शहीद के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रमुख ने शहीद के परिजनों राजाराम लोधी, सूबेदार, साहबलाल को सम्मानित किया। बीडीओ विनोद कुमार, मणि त्रिपाठी, एडीओ पंचायत हेमंत कुमार, ग्राम प्रधान माया देवी, पूर्व प्रधान अवधेश लोधी, रामजीवन लोधी, पारुल पाल, आजाद मौजूद रहे।

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के हितैषी सभागार में शहीदों के परिजनों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने सुल्तानपुर के शहीद कैलाश यादव की मां श्रीदेवी व भाई विनय कुमार और हयातनगर के शहीद रामसिंह यादव की बहन माया देवी को सम्मानित किया। ग्राम रोशनाबाद के शहीद राकेश कुमार पाल के गांव में उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा, बीडीओ पंकज गौतम, एबीएसए डॉ. विनोद कुमार, अजय तिवारी, श्रीमनलाल व कौशल कुमार मौजूद रहे। बांगरमऊ कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी आशुतोष के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed