फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

पंचायत भवन में बैठकर समस्याएं सुनेंगे प्रधान

Fri, 06 Aug 2021 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। वर्चुअल माध्यम (ऑन लाइन) के जरिए जिले के 16 ग्राम प्रधानों से जुडे़ अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज ने पंचायत भवन की उपयोगिता बताई। कहा कि प्रधान पंचायत भवन में बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करें। इसकी जानकारी भी दी गई। उन्होंने प्रधानों से सवाल-जवाब करते हुए प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानों को स्वच्छता का महत्व बताया। कहा कि गांव के विकास में सरकार आप के साथ है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 बजे जूम एप के माध्यम से अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार 16 ब्लाकों के प्रधानों से जुड़े। उन्होंने पंचायत भवन व सहायक की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी। नवाबगंज के अर्जुनामऊ प्रधान दिनेश सिंह से अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पंचायत सहायकों की तैनाती से काम आसान होगा। दिनेश ने कहा कि आज के समय में इस व्यवस्था से प्रधानों को कंप्यूटर सीखने में आसानी होगी। युवाओं की बेरोजगारी भी खत्म होगी। सचिव ने गांवों में निर्माण संबंधी सवाल भी पूछे। दिनेश ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जा रहे हैं। महिलाओं को ज्यादा वरीयता देने के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। पंचायत भवन की स्थिति पूछने पर प्रधान ने बताया कि रंग-रोगन का काम रह गया है। इसे जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा। सहायक वहीं पर बैठकर कार्य को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

अन्य प्रधानों से बातचीत में अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हर विभाग का एक निर्धारित कार्यालय होता है। ठीक इसी तरह पंचायत स्तर पर प्रधान का कार्यालय होना चाहिए। जिससे गांव के फरियादी लोगों की समस्या का निराकरण प्रधान कार्यालय से हो सके। एक स्थान से ही जनता की समस्या व आवश्यक कार्यों के निपटारे के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है। इससे ग्राम पंचायतों के कार्य डिजिटल हो जाएंगे और भविष्य में पेपरलेस व्यवस्था लागू हो सकेगी। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया का सपना भी साकार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed