{"_id":"6103f5bf8ebc3e58510f1d16","slug":"civic-unnao-news-knp6432172103","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में जलस्तर बढ़ने से टूटा बांध: जिला मुख्यालय से कटा 150 गांवों का संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में जलस्तर बढ़ने से टूटा बांध: जिला मुख्यालय से कटा 150 गांवों का संपर्क
Fri, 30 Jul 2021 06:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:21 PM IST
सार
चकलवंशी, फिरोजपुर कला, बंदाखेड़ा, गुलाबखेड़ा, ऐरा भदियार, जंगेनगर, सथरा, पावा, बुलंदपुर बिधनू समेत 150 गांवों-मजरों का संपर्क ब्लॉक और जिला मुख्यालय से टूट गया है। आसपास के लोग मजबूरी में पानी के बीच से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
बरकोता ड्रेन पर निर्माणाधीन पुल की सर्विस लेन बहने के बाद पानी मंझाकर निकलते लोग। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में सिकंदरपुर सरोसी के सथरा गांव के नजदीक बरकोता ड्रेन पर निर्माणाधीन पुल की सर्विस लेन बारिश में बहने से 150 गांवों का संपर्क ब्लॉक व जिला मुख्यालय से टूट गया है। राहगीरों को निकालने के लिए एक दर्जन लोग मदद के लिए आगे आए।
भूमेश्वर-सुतिया तारा तक 16 किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। सथरा गांव के पास बरकोता ड्रेन पर 45 लाख की लागत से 30 मीटर लंबा और आठ मीटर चौड़ा पुल बनाया जा रहा है। सड़क और पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी करवा रहा है।
निर्माण कार्य फरवरी में शुरू हुआ था। आवागमन के लिए निर्माणाधीन पुल के एक तरफ सर्विस लेन बनाई गई थी। बारिश में ड्रेन में पानी बढ़ने से गुरुवार रात सर्विस बह गई है। इससे चकलवंशी, फिरोजपुर कला, बंदाखेड़ा, गुलाबखेड़ा, ऐरा भदियार, जंगेनगर, सथरा, पावा, बुलंदपुर बिधनू समेत 150 गांवों-मजरों का संपर्क ब्लॉक और जिला मुख्यालय से टूट गया है।
विज्ञापन
आसपास के लोग मजबूरी में पानी के बीच से निकल रहे हैं। आसपास गांवों के बबलू, विजय पाल, सुमित, शिवशंकर, प्रदीप, छोटू, रामनरेश आदि ने राहगीरों की बाइक और साइकिल पानी के बीच से निकालने में मदद की। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विनय कुमार ने बताया कि दुर्घटना रोकने के लिए सर्विस लेन के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया जाएगा।