फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

साहब, जमीन नपवा कर कब्जा दिला दीजिए

Sat, 17 Jul 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। सदर तहसील में पचोड्डा सरांय गांव निवासी सरजू प्रसाद ने अर्जी देकर कहा कि चकबंदी से जमीन विवाद का मामला निपटने के बाद नाप के लिए कई बार प्रार्थनापत्र दिया। अब लेखपाल सुनवाई नहीं कर रहा है। इस समय खेत भी खाली पड़े हैं। यदि नाप हो जाएगी तो स्थिति स्पष्ट सामने आएगी। इसलिए साहब नाप करवा दीजिए।
विज्ञापन

चार महीने बाद शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की भरमार रही। हालांकि लोगों को जानकारी न होने से ज्यादा लोग नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सदर तहसील में डीएम रवींद्र कुमार ने 85 मामलों की सुनवाई की। इनमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया। शिकायतों में किसी ने जमीन पर कब्जा तो किसी ने खतौनी में नाम गलत होने का प्रार्थनापत्र दिया। डीएम ने कहा कि पांच दिन में अन्य शिकायतों का निस्तारण हो। शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने पर निस्तारण नहीं माना जाएगा। यहां एसपी आनंद कुलकर्णी, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा तहसील में तहसील प्रधान संघ के अध्यक्ष शिवपाल सिह यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने नवंबर माह से गोशाला संचालन के लिए पैसा न मिलने की शिकायत की। एसडीएम ने सीडीओ को भुगतान के लिए पत्र लिखने का आश्वासन दिया। यहां एसडीएम राजेश चौरसिया ने 54 में से आठ शिकायतों का निस्तारण किया। अलग-अलग विभागों के नौ कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर डीएम को रिपोर्ट भेजी। इस दौरान सीओ रघुबीर सिंह, बीडीओ रवींद्र मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सदर तहसील के पड़री कला गांव के मूल निवासी अभिनेता व टीवी कलाकार अतुल तिवारी की पैतृक जमीन की खतौनी में नाम गलत हो गया था। इस पर उन्होंने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर सुधार कराने की मांग की। तहसील दिवस में एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने तत्काल अभिलेखीय कार्रवाई पूर्ण करा खतौनी में नाम सही कराकर खतौनी की कॉपी दी। उन्नाव के पड़री के रहने वाले अतुल तिवारी वेब सिरीज महारानी में गर्वनर के रोल में हैं। एसडीएम ने बताया कि खतौनी में उनका नाम अतुल कुमार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed