फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

15 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Sat, 17 Jul 2021 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
civic
बीघापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के 15 जोड़ों का विवाह हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह में ग्राम पंचायत पुरौना के काजल व सोनू, त्रिलोकपुर की रोशनी व फुलारे, प्रीती व विपिन, रुझिहई गांव की लाली व हरिपाल, जगतखेड़ा की सोनी व भारत वरमाला पहनाकर एक-दूजे के हुए। राजापुर पिपरहा की रामा देवी का सर्वेश कुमार के साथ विवाह हुआ। सुमेरपुर ब्लॉक के तीन जोड़ों में नरायनदास खेड़ा की पिंकी का विवाह राजेश कुमार व सोनल का अमित कुमार के साथ हुआ। पनई की सरिता देवी का ज्ञानबाबू के साथ विवाह हुआ। सिकंदरपुर कर्ण के चार जोड़ों में बेथर के आरती का राजेश के साथ, शिवानी का विक्रम, अखिलेश का सुमन के साथ व धमेंद्र का आरती के साथ विवाह हुआ।

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंदनरायन शुक्ल ने सभी जोड़ों को पंखे देकर आशीर्वाद दिया। बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाहित जोड़ों के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि भेजी जा रही है। इस दौरान पवन कुमार, प्रकाश सिंह, भोले सिंह व अमरेश दीक्षित ने जोड़ों को उपहार दिए। इस दौरान बबलू सिंह, शत्रुघ्न गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, दीपक सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed