{"_id":"6001df268ebc3e2f81108548","slug":"civic-unnao-news-knp6061954104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलक तोड़ बच्चे ने दिए राम मंदिर के लिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलक तोड़ बच्चे ने दिए राम मंदिर के लिए रुपये
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण कार्यक्रम के अवसर पर बोलते संघ के विभाग प्रचारक आलोक।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शुक्रवार को श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान की शुरूआत की। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के आठ पदाधिकारियों ने अपनी दो दिन की पेंशन अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दान दी। सुमेरपुर में कक्षा आठ के छात्र शुभ बाजपेयी ने अपनी गोलक तोड़कर 5563 रुपये मंदिर निर्माण के लिए दिए। भाजपा नेताओं व आम लोगों ने भी सामर्थ्य अनुसार राशि दी।
शहर के शिवाजी इंटर कालेज में बनाए गए श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा सभी ब्लाकों में संघ कार्यकर्ताओं ने निधि संग्रह किया। आरएसएस के विभाग प्रचारक आलोक ने श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर अभियान की शुरूआत की। विहिप के विभागाध्यक्ष व समिति के जिला प्रमुख सुरेश पांडेय ने 1.11 लाख रुपये की पहली रसीद कटवाई। भाजपा नेता आशुतोष शुक्ल ने 1.51 लाख रुपये, मोहान के पूर्व विधायक राधेलाल रावत ने एक लाख रुपये भेंट किए।
संघ के विभाग प्रचारक ने कहा कि कई पीढ़ियां राम मंदिर निर्माण का सपना देखते हुए जीवन पूर्ण कर चुकी हैं। वर्तमान पीढ़ी को मंदिर निर्माण में सहयोग का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने एक-एक माह का वेतन दान करने का संकल्प लिया है। विहिप के विभाग मंत्री अविनाश, नगर व्यवस्था प्रमुख व सह निधि प्रमुख रामलाल, नगर पालक आशीष, दिनेश गुप्त व प्रीती सिंह ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने पर जोर दिया। अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष संजय सिंह फौजी व सात अन्य पदाधिकारियों ने अपनी दो दिन की पेंशन के 11 हजार रुपये दान दिए। इस दौरान भाजपा नेता किशन पाठक, पुष्पा दीक्षित, साधना व रघुवंश मणि त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नियमित होगी समीक्षा
निधि संग्रह अभियान के जिला प्रमुख सुरेश पांडेय ने बताया कि सिविल लाइंस के शिव विहार निवासी प्रमोद कुमार शुक्ल ने 51 हजार रुपये, प्रदीप वाजपेयी ने 1100 रुपये दिए हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला अभियान प्रमुख संजय शुक्ल ने बताया कि अभियान सभी तहसील, नगर व क्षेत्र पंचायत स्तर पर चलेगा। जिम्मेदारी संभालने वाले प्रतिदिन होने वाले धन संग्रह की प्रगति व ब्योरा जिला कार्यालय को देंगे।