फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

हिंदू महासंघ के नेता के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

Sat, 16 Jan 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
civic
विश्व हिंदू महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार निगम की अंतिम यात्रा से पहले झंडेश्वर मं - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विश्व हिंदू महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार निगम के शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। शव को अंतिम दर्शन के लिए बड़ा चौराहा झंडेश्वर मंदिर केे पास रखा गया। पुष्प वर्षा के बीच शव को शुक्लागंज ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई विधायक, समाजसेवी, अधिवक्ता व अन्य लोग मौजूद रहे। व्यापारियों ने दोपहर तक अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे शव को अंतिम संस्कार से पहले कचहरी स्थित बार एसोसिएशन भवन ले जाया गया। जहां एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशंकर यादव ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता व हिंंदू नेता राजकुमार निगम ने अपना पूरा जीवन जन सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ल ने कहा कि शिव शोभा यात्रा, श्री राम यात्रा, शौर्य यात्रा सहित अन्य आयोजनों के जरिये उन्होंने जिले में हमेशा हिंदुत्व का परचम लहराया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, सुशील शुक्ला, कर्ण बहादुर सिंह, विजय तिवारी, फजल करीम, बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। बड़ा चौराहा पर शव के अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़े। सदर विधायक पकंज गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विमल द्विवेदी, ब्रजेश पांडेय, गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष जनरैल सिंह, मुस्लिम लीग के मोहम्मद अहमद समेत व्यापारी और आम लोगों ने पुुष्पांजलि अर्पित की। पुष्प वर्षा के बीच शव को शुक्लागंज पक्के घाट ले जाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed