फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

जनता की मददगार पीआरवी प्रदेश में नंबर वन

Fri, 15 Jan 2021 07:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
civic
पीआरवी जवानों की गिरफ्त में सराफ से ज्वैलरी भरा बैग लूटने वाले आरोपी। (फाइल फोटो ) - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मददगार बनी जिले की पीआरवी वर्ष 2020 में प्रदेश में अव्वल आई है। यही नहीं एक साल में 11 बार प्रदेश में पीआरवी ऑफ-द-डे का खिताब मिला। पीआरवी जवानों ने लुटेरों को पकड़ने, बिछड़ों को मिलाने, बीमारों तक दवा पहुंचाने और मौत को गले लगाने जा रहे लोगों बचाया। लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक राशन भी पहुंचाया। इसलिए पब्लिक ने इनका काम सराहा है। लखनऊ यूपी 112 मुख्यालय से कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मियों को सम्मान देकर उनका हौसला भी बढ़ाया गया। (संवाद)
विज्ञापन

-
मरीज को तुरंत पहुंचाई दवा
11 मई को फिल्म राइटर पुरवा के मिर्रीकला निवासी अंकुर वर्मा ने मुंबई से 112 पर कॉल कर मां की दवा खत्म होने और उनकी हालत बिगड़ने की जानकारी देकर मदद मांगी। सोहरामऊ की पीआरवी 2940 के पुलिस कर्मियाें ने त्वरित लखनऊ से दवा खरीदकर महिला तक पहुंचा कर जान बचाई।
विज्ञापन

-
फंदे पर लटके युवक को उतारा
21 फरवरी को बीघापुर निवासी हरिशंकर के भाई द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर 2930 पीआरवी चार मिनट में मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर जीवित हालत में युवक को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। समय से पीआरवी के पहुंचने पर हरिशंकर की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जेवर लूटकर भागने पर धरा
6 अक्तूबर को सदर कोतवाली के सैय्यद अब्बासपुर में बाइक सवार तीन लुटेरों ने सराफ धीरेंद्र को तमंचा लगाकर पांच लाख कीमत के जेवर से भरा बैग लूट लिया। सूचना मिलते ही पीआरवी 2928 पर तैनात जवानों ने लुटेरों का पीछा कर एक को पकड़ लिया। उसके कब्जे से बैग बरामद कर लिया।
-
24 किमी तक पीछाकर पकड़ा
चार दिसंबर को एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र में डीसीएम चालक से कार सवार लोगों द्वारा लूट की सूचना पर पीआरवी 2911 ने 24 किमी दूर तक पीछाकर पकड़ा। यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ के एसपी ने पीआरवी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।
--
इसलिए मिलता है ये खिताब
प्रदेश के सभी जिलों में जिस दिन पीआरवी का प्रदर्शन अच्छा रहता है, वहां की पीआरवी को पीआरवी-ऑफ-द-डे का खिताब मिलता है। जिले में 12 माह में 11 बार यह खिताब पाकर जिले की पीआरवी अव्वल रही।

---
लोगों की बात
फोटो नंबर, 8 आशु सिंह
नवाबगंज निवासी आशू सिंह का कहना है कि पीआरवी के रात्रि में मौजूद रहने से चोर-लुटेरों के हौसले टूटते हैं। इससे लोगाें के साथ लूट की घटनाएं कम हुई हैं।
-
फोटो नंबर, 10 आदित्य सिंह
शहर के हिरननगर निवासी आदित्य सिंह ने बताया कि पिकेट प्वाइंट पर पीआरवी के खड़े होने से रात्रि में राहगीर निडर होकर आवागमन करते हैं।
--
कोट्स
सूचना मिलते ही अपने रेस्पॉन्स टाइम पर पहुंचकर पीआरवी लोगों की मदद कर रही है। वर्ष 2020 में पीआरवी का प्रदर्शन प्रदेश के हर जिले से बेहतरीन रहा है।
एमपी वर्मा, एसपी- यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed