फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

पारा @ 3.8 डिग्री: ठंड का कहर

Wed, 13 Jan 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
civic
ठंड से बचाव के लिए आग तापते लोग। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े भी बेअसर साबित हो रहे हैं। अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव का प्रयास रहे हैँ।
विज्ञापन

मंगलवार रात 10 बजे से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया था। रात 12 बजे के आसपास कोहरे के चलते दृश्यता शून्य हो गई थी। एक हाथ की दूरी पर खड़े वाहन तक दिखने बंद हो गए। कोहरे का असर बुधवार सुबह 10 बजे तक रहा। इस दौरान सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर करीब एक बजे के आसपास धूप निकली लेकिन 2.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से ठंड का असर कम नहीं हुआ। उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि बुधवार को फिर से न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान भी गिरकर 17 पर पहुंच गया। बताया कि इस सप्ताह अभी कोहरे का कहर कम नहीं होगा। शीत लहर की संभावना बन रही है। हवाएं भी तेज गति से चलेंगी। गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, ठंड से दुकानों और चौराहों पर सन्नाटा छाया रहा। दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। लोग पूरा दिन अलाव के पास बैठकर समय गुजार रहे हैं। भीषण सर्दी से पशु पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। पाले से पेड़ पौधे भी झुलस रहे हैं। खेतों में फसलों की निगरानी करने वाले किसानों की हालत ठंड से खराब है।

पारा 4 डिग्री पहुंचने पर कपकंपाए लोग।

पारा 4 डिग्री पहुंचने पर कपकंपाए लोग।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed