फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

समितियों में पहुंची खाद, वितरण शुरू

Fri, 04 Sep 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
civic
सफीपुर के अतहा साधन सहकारी समिति से यूरिया की बोरियां लेकर जाते किसान। - फोटो : UNNAO
सफीपुर। लंबे समय बाद साधन सहकारी समितियों में खाद पहुंची तो लेने के लिए भारी संख्या में किसान पहुंच गए। पिछले एक पखवारे से गढ़ा, राजपूतान, छूही, दरौली, चकलवंशी, अतहा व नौबतपुर साधन सहकारी समितियों में यूरिया नहीं थी। जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। गुरुवार को इनमें से कई समितियों में यूरिया पहुंच गई। इसकी जानकारी होने पर भारी संख्या में किसान खाद लेने समितियों में पहुंच गए।
विज्ञापन

उधर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि 2643 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक प्राप्त हुई है। जिसका वितरण साधन सहकारी समिति जमुका, बिरसिंहपुर, सिकंदरपुर करन, कोरारीकला, मोहिनीखेड़ा, रसूलाबाद, नवाबगंज, लखनपुर, सराय जोगा, नौबतपुर, पहासा, समाधा, कोटवर, अहाता, देवगांव, दरेहटा, बेहटा, चमियानी, छूही, कुतुबपुर, राजेपुर, हिलौली, मनिकापुर, अकोहरी, गोसाइखेड़ा, करदाहा, पासाखेड़ा, तुसरौर, मौरावां तथा आईएफएफडीसी सेंटर बरहाली, बंागरमऊ, न्योतनी, ब्योली, कांथा, गौरियाकला व एग्रीजंक्शन ऐरा भदियार, जैतीपुर, हफीजाबाद, पावा, अजगैन, खड़ेहरा, भौली, मारदानखेड़ा, गौरा मोड़, कुसुंभी, मिर्जापुर, गुलरिहा, बंागरमऊ के साथ ही पीसीएफ केंद्र सुब्बाखेड़ा, सहरावन, बिचपरी, मियांगज, गोशाकुतुब व मोहान संस्था को कर दिया गया है। किसान जोतबही के आधार पर पीओएस मशीन से निर्धारित मूल्यों पर उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। अपील की है कि गुणवत्तायुक्त उत्पादन के लिए निर्धारित मात्रा में संतुलित खाद का उपयोग करें। यूरिया प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड अवश्य लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed