फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

बढ़ा मानदेय न देने व अवैध वसूली का आरोप लगा आशाओं ने दिया ज्ञापन

Thu, 03 Sep 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
civic
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करतीं औरास ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बढ़ा मानदेय न देने, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी व शिक्षाधिकारी पर मानदेय दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा आशा व संगिनियों ने डीएम कार्यालय में जमकर हंगामा किया। साथ ही दोनो अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

औरास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूदा समय में 161 आशा व संगिनी कार्यरत हैं। मई 2019 में केंद्र सरकार ने आशा बहुओं व संगिनियों का प्रतिमाह 750 रुपये मानदेय बढ़ाया था। आशाओं का आरोप है कि बढ़े मानदेय को देने के नाम पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने आशाओं को धमकाकर प्रति आशा 1200 रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

जिसमें उसका साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी ने भी दिया। आरोप है कि जिन आशाओं या संगिनियों ने पैसा नहीं दिया उन्हें पत्र जारी कर हटा देने की धमकी दी गई। पैसा लेने का विरोध करने पर संगिनी शैलेश और सुनीता पाल को नोटिस जारी कर दी गई। मांग की हर आशा बराबर आबादी पर कार्य करती है इसलिए सबको बराबर पैसा मिलना चाहिए। आशाओं ने डीएम से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, क्षेत्रीय विधायक, एसपी व सीएमओ को भी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed