{"_id":"5f4fcc1d8ebc3e547773d2fe","slug":"civic-unnao-news-knp5803163132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी व तांबे के सिक्के मिलने पर रोकी गई नींव खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी व तांबे के सिक्के मिलने पर रोकी गई नींव खुदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। तहसील क्षेत्र के कन्हऊखेड़ा गांव में सचिवालय निर्माण के लिए की गई खुदाई को चांदी व तांबे के सिक्के निकलने के बाद रोक दिया गया है। एसडीएम ने बताया आगे की खुदाई ग्राम प्रधान की निगरानी में होगी।
मंगलवार को गांव से लगभग नौ सौ मीटर दूर ग्राम पंचायत द्वारा सचिवालय निर्माण के लिए नींव खुदाई का काम शुरू कराया गया था। मजदूरों को खुदाई के समय मिट्टी के घड़े में चांदी व तांबे के सिक्के मिले थे। इन्हें तहसील प्रशासन की ओर से पुरात्व विभाग को भेज दिया गया है। गांव में बने राम मंदिर के निकट इस स्थान पर अन्य कोई धरोहर होने की संभावना पर बुधवार को एसडीएम राजेंद्र कुमार ने आगे का काम रुकवा दिया।
उन्होंने ग्राम प्रधान चंद्र कुमारी के पति सुभाष को अपनी निगरानी में आगे की खुदाई कराने के निर्देश दिए। प्रधान के अनुसार, पड़ोस में स्थित राम मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है। जो गांव की आबादी के बाहर है। आगे खुदाई कराने में सतर्कता बरती जाएगी।