फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

नींव खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तन में मिले चांदी व तांबे के सिक्के

Wed, 02 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic
सफीपुर। ग्राम पंचायत नन्हकऊ में पंचायत भवन निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तन में सन 1862 के चांदी व तांबे के सिक्के निकले। सूचना पर पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया। बाद में सिक्कों को सील करके डीएम कार्यालय भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार दशकों पहले किसी ने यहां सिक्के छिपाए होंगे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के नन्हकऊ गांव में ग्राम पंचायत द्वारा सचिवालय का निर्माण कराने के लिए खुदाई कराई जा रही है। मंगलवार को मजदूर नींव खोद रहे थे तभी अचानक फावड़ा मिट्टी के बर्तन से टकराया। तेज आवाज होने पर मजदूरों ने तुरंत हाथ से मिट्टी हटाई तो अंदर एक मिट्टी के बर्तन में चांदी व तांबे के सिक्के मिले। थाना आसीवन प्रभारी राजेश ने मौके पर पहुंच सिक्के अपने कब्जे में लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि चांदी के 17 सिक्के सन 1862 से लेकर 1919 तक के निकले हैं। साथ ही 287 सिक्के तांबे के हैं। तांबे के पुराने होने के कारण सन का पता नहीं चल पा रहा है। इसे सील कर जिलाधिकारी कार्यालय भेजा जा रहा है। वहां से पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed