फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

आसरा के लाभार्थियों का सत्यापन शुरू

Sun, 24 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
civic
पुरवा। आसरा कालोनियों और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों की नगर पंचायत द्वारा दी गई सूची का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। इसके लिए राजस्व कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

पुरवा तहसील क्षेत्र में आसरा कालोनी के 192 और प्रधानमंत्री शहरी आवास के 1871 आवासों के लाभार्थियों का राजस्व कर्मियों ने सत्यापन शुरू कर दिया है। लेखपालों को लाभार्थियों के सत्यापन के लिए घर-घर जाकर जांच करनी है। सत्यापित आख्या 25 नवंबर तक अनिवार्य रूप से देनी है।
विज्ञापन

लेखपालों में अनिल द्विवेदी को दलीगढ़ी, शशिबिंदु को चंदीगढ़ी, जयशंकर को जिंदाबाड़ी, योगेश कुमार को मसवानी, दिनेश कुमार को पीरजादीगढ़ी, पंकजधीर को तोपखाना, आशीष गुप्ता को शीतलगंज मोहल्ला सत्यापन के लिए दिया गया है। डूडा की परियोजना अधिकारी अरुणाभा पांडेय ने बताया कि शीलतगंज में बनी 192 आसरा कालोनी जून 2018 में नगर पंचायत को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई सूची का राजस्व कर्मियों के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed