{"_id":"58fba8434f1c1b09038b531d","slug":"child-under-the-tractor-trolley-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आया बालम, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आया बालम, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
बीघापुर के आजाद नगर में घटनास्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के आजाद नगर में ट्रैक्टर पर बैठे बच्चे का हाथ अचानक छूट जाने से वह नीचे गिर गया और ट्राली के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
आजाद नगर निवासी राम शंकर लोध का पुत्र अमर (सात) पड़ोसी अवधेश पुत्र त्रिभुवन नाथ के ट्रैक्टर पर बैठकर घूमने के उद्देश्य से गया था। ट्रैक्टर चालक ट्राली निकालने जा रहा था। ट्रैक्टर के आगे बढ़ते ही अमन का हाथ ट्रैक्टर से छूट गया और वह ट्राली के नीचे जा गिरा। इससे ट्राली का पहिया अमन के सिर से टकरा गया। सूचना पाकर पहुंचे पिता ने गंभीर हालत में उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां तैनात डाक्टर विनोद ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है।
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के न्यामतपुर गांव के पास आटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। चालक आटो छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आटो को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, यहां से दोनों को परिजन कानपुर के नर्सिंगहोम ले गए। न्यामतपुर गांव निवासी जाबिर (55) भाई साबिर के साथ बाइक से घर जा रहे थे। परियर चौकी के पास सफीपुर-परियर मार्ग पर न्यामतपुर गांव के समीप आटो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक जाबिर चला रहा था। इसलिए उसे गंभीर चोटें आई हैं।