फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Child singer singing aalha full enthusiasm in the audience

बाल गायिका ने आल्हा गायन से श्रोताओं में भरा जोश

Mon, 01 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 01 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Child singer singing aalha full enthusiasm in the audience
समाजसेवी स्व. वेदपाल मिश्र की 19वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं आल्हा गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने शिरकत की।
विज्ञापन


 
वेदपाल मिश्र सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोहरामऊ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने स्व. वेदपाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। कहा कि हमारा इतिहास ताकतवर रहा है, यहां निराला, सनेही जैसे महान साहित्यकार और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने जन्म लिया है।
विज्ञापन




इसी का परिणाम है कि आज हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आयोजक संतोष मिश्र बधाई के पात्र हैं, जो अपने पिता की पुण्य तिथि को समारोह पूर्वक मनाने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
श्रद्धांजलि समारोह को पूर्व विधायक चंद्रशेखर त्रिवेदी, एमएलसी अरविंद त्रिपाठी, उत्तम चंद्र लोधी, हरि सहाय मिश्र, शंकरलाल गौतम, अवधेश प्रताप सिंह, अरविंद बाजपेई, अखिलेश नारायण बाजपेई, हरिशंकर यादव, योगेश यादव, अरुण सिंह, कमल किशोर शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया।


 
इस दौरान आल्हा गायिका शीलू सिंह राजपूत ने अपने आल्हा गायनसे श्रोताओं में जोश भर दिया। समारोह में बद्री प्रसाद रावत, श्रीराम सिंह,  कीरत अवस्थी, अमोल सिंह, शिव शंकर मिश्र, सुनील सिंह, हरिहर किशोर पांडेय, कन्हैया द्विवेदी, रामकुमार मिश्र, जटा शंकर मिश्र, शेर बहादुर यादव, पुत्ती सिंह, अशोक मिश्र, राम सेवक सिंह, अनिल सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed