{"_id":"f889a37b0be9351827e0b8c1136cdeaa","slug":"charges-changes-eight-police-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ थानों के प्रभारी बदले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ थानों के प्रभारी बदले
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह ने जनपद के आठ थानों के प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। परशुराम त्रिपाठी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक अजगैन का चार्ज दिया गया है। यहां तैनात विजयकांत मिश्रा का तबादला जनपद नियंत्रण कक्ष किया गया है। कम्युनिटी सेल प्रभारी अवधेश पांडे को प्रभारी निरीक्षक बांगरमऊ का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर चौरासी को विवेचना व अनावरण शाखा भेजा गया है। आशुतोष त्रिपाठी को जनपद नियंत्रण कक्ष से प्रभारी निरीक्षक पुरवा का चार्ज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक पुरवा रहे सुरेश चंद्र ओमहरे को कम्युनिटी सेल का प्रभारी बनाया गया है। थाना अचलगंज के नेवरल चौकी इंचार्ज प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव को थानाध्यक्ष मौरावां बनाया गया है, जबकि थानाध्यक्ष मौरावां रहे कृष्णकांत यादव को विवेचना व अनावरण शाखा भेजा गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बारासगवर जितेंद्र कुमार सिंह को भी विवेचना व अनावरण शाखा का प्रभारी बनाया गया है। विवेचना व अनावरण शाखा प्रभारी विजेंद्र सिंह यादव को थानाध्यक्ष बारासगवर बनाया गया है। हरिभान सिंह को स्वाट प्रभारी से थानाध्यक्ष फतेहपुर चौरासी बनाया गया है। मंजू कनौजिया को महिला थानाध्यक्ष से प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र बनाया गया है। विनोद कुमार यादव को थानाध्यक्ष सोहरामऊ से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बांगरमऊ बनाया गया है। उपनिरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी को थानाध्यक्ष सोहरामऊ बनाया गया है।
विज्ञापन