फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth killed, two companions injured after being hit by a truck.

Unnao News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी घायल

Fri, 18 Sep 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, two companions injured after being hit by a truck.
उरई। झांसी जाते समय हाईवे पर पीछे से आए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गए। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके हेलमेट पर चढ़ गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी प्रभात यादव (22) दोस्त सुमित (21) और अंकित (20) के साथ बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से झांसी जा रहा था। सुमित मुंबई में कपड़े का काम करता है। उसे छोड़ने प्रभात और अंकित बाइक से कानपुर आए थे। प्रभात ने बताया कि उसके कुछ परिचित झांसी में रहते हैं, इसलिए तीनों बाइक से झांसी जाने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर गोविंदम ढाबे के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रभात सड़क पर जा गिरा, जबकि सुमित और अंकित सड़क किनारे गिरे। प्रभात ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन गिरने के बाद ट्रक का पहिया उसके हेलमेट पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई प्रशांत ने बताया कि प्रभात पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रहता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed