फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Changes in the atmosphere due to the sunlight

खिली धूप से माहौल में आया बदलाव

Thu, 02 Jan 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Changes in the atmosphere due to the sunlight
साल के पहले दिन धूप निकलने पर निराला पार्क में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नए साल के पहले ही दिन तेज धूप निकलने से मौसम में काफी बदलाव दिखा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि सूर्यास्त के बाद फिर से ठंड का कहर बढ़ गया और लोग गलन से बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

2020 के पहले ही दिन बुधवार को सुबह 10 बजे बादलों की ओट से सूर्यदेव बाहर आ गए। सुबह जल्दी धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली। हालांकि बीच-बीच में बादल आ जाने से सर्दी बढ़ती रही। लोग धूप का आनंद लेने के लिए छतों व पार्कों में पहुंच गए। दोपहर 2 बजे के करीब सूर्यदेव फिर बादलों की ओट में पहुंच गए। करीब आधे घंटे बाद फिर धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। शाम 5 बजे जैसे ही सूर्यास्त हुआ वैसे ही फिर से ठंड ने बेहाल करना शुरू कर दिया। हाथ पैर की उंगलियों ने काम करना बंद सा कर दिया। लोगों ने जहां अलाव जलते देखा वहां रुककर हाथ-पैर गर्म किए। धूप निकलने से बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 09.8 और न्यूनतम 01.02 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, बुधवार को अधिकतम पारा 17.4 और न्यूनतम 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि 2 व 4 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह दस बजे धूप निकलने से कई दिनों से ठंड से ठिठुर रहेे लोगों को राहत मिली। ठंड के चलते घरों में कैद होकर रह गए बच्चों ने शहर के विभिन्न पार्कों में जाकर खूब मस्ती की। शहर के निराला पार्क, पन्नालाल पार्क में कई दिनों बाद दोपहर से शाम तक खूब भीड़ रही। नन्हे-मुन्ने बच्चों को खुले में खेलने को मिला और ठंड से भी राहत मिलने की खुशी चेहरे पर साफ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात उन्नाव रेलवे स्टेशन के बाहर एक अधेड़ मृत पड़ा मिला। पास में अलाव जल रहा था। सूचना मिलने पर सदर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जामातलाशी ली। मोबाइल मिलने पर परिजनों को सूचना दी। परिजन आए और मृतक की पहचान धीरेंद्र श्रीवास्तव (55) पुत्र गिरीशचंद्र श्रीवास्तव निवासी चमनगंज कानपुर नगर के रूप में की। एसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि धीरेंद्र के उन्नाव स्टेशन पर पहुंचने की जानकारी परिजन नहीं दे पाए हैं। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधेड़ की मौत ठंड लगने से होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed