{"_id":"5e556e158ebc3ef39030efc0","slug":"cdo-take-action-for-road-unnao-news-knp54694644","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड से बनाए गए संपर्क मार्ग में मानक दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड से बनाए गए संपर्क मार्ग में मानक दरकिनार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तीन दिन पूर्व गंजमुरादाबाद के खंभौली गांव में निरीक्षण को जाते समय सीडीओ को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से बनाए गए संपर्क मार्ग में भी काफी गड़बड़ी मिली थी। जांच के दौरान कई स्थानों पर गिट्टी बाहर निकली मिली। इस पर उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से काम से संबंधित अभिलेख तलब किए हैं।
22 फरवरी को सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति निरीक्षण के लिए गंजमुरादाबाद की ग्राम पंचायत खंभौली जा रहे थे। रास्ते में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से ग्राम खंभौली के आगे तक पूर्व में निर्मित संपर्क मार्ग की मरम्मत के कार्य का जायजा लिया। इसमें निर्माण सामग्री का घटिया प्रयोग पाया गया। मौके पर तीन से चार स्थानों पर गिट्टी निकली मिली। सीडीओ ने बताया कि जो खांमियां मिली हैं उससे बारिश के दौरान मार्ग में ही पानी के रुकने की आशंका है। मरम्मत के कार्य में रोड रोलर का प्रयोग भी नहीं किया गया। जिससे मार्ग ऊबड़-खाबड़ बना हुआ है।
इसके अतिरिक्त मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। मार्ग जिला पंचायत की ओर से बनवाया गया है। इसलिए अपर मुख्य अधिकारी को इस मरम्मत कार्य से संबंधित अभिलेख तीन दिन में उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। अभिलेख मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।