फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cattle were being loaded into containers for slaughter.

Unnao News: कटने के लिए कंटेनर में लाद रहे थे छुट्टा मवेशी

Tue, 28 Nov 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 28 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cattle were being loaded into containers for slaughter.
फॉलोअप
विज्ञापन

राजस्थान निवासी दंपती सहित तीन पर रिपोर्ट, कंटेनर सीज
पंचमखेड़ा गांव के पास दो कंटेनर में मवेशी भरने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बेहटा मुजावर। पचास छुट्टा मवेशियों को कंटेनर में भरकर उन्हें स्लाटर हाउस लेकर जाने के प्रयास की घटना में पुलिस ने राजस्थान प्रांत निवासी दंपती सहित तीन को जेल भेजा है। दोनों कंटेनर को भी सीज किया है।
बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के पास शनिवार रात दो कंटेनरों में छुट्टा मवेशी भरे जा रहे थे। ग्रामीणों ने कंटेनर में मवेशी भरते देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस की गाड़ी देख दोनों कंटेनरों के चालक सहित तीन अन्य लोग गाड़ी छोडकऱ मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो कंटेनर में पचास गोवंशी मवेशी और राजस्थान के कोटा जिले के थाना मोडक प्रेमनगर निवासी सोजी पुत्र प्रताप, सीता पत्नी सोजी और कंचन पत्नी बल्लू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच के बाद दंपती सहित तीन को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि कब्जे में लिए गए दो कंटेनर सीज कर दिए गए हैं। तीन लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है। इसमें और भी लोग शामिल हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed