{"_id":"6abc1580b3f839386c067e3c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-158622-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सफाई कर्मी को डीपीआरओ ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सफाई कर्मी को डीपीआरओ ने किया निलंबित
विज्ञापन
जांच करते परियोजना निदेशक डीआरडीए तेजवंत सिंह। संवाद
- फोटो : 1
पाटन। विकासखंड सुमेरपुर की ग्राम पंचायत बक्सर में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जांच करने सफाईकर्मी के पहुंचने का मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। मंगलवार को परियोजना निदेशक डीआरडीए तेजवंत सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने जांच कर शिकायतकर्ता आकाश सिंह के लिखित बयान दर्ज किए। पीडी की रिपोर्ट पर डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया।
शिकायतकर्ता ने बयान में बताया कि जांच करने पहुंचे सफाईकर्मी अनिल रंजन ने खुद को सुमेरपुर का बीडीओ बताया था। इस पर पीडी ने कहा कि यदि मामला ऐसा है तो इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एडीओ पंचायत अनिल राना ने बताया कि वह आईजीआरएस पर मिली शिकायत की जांच करने गए थे और सफाईकर्मी भी उनके साथ था। हालांकि शिकायत की जांच में सफाईकर्मी को आगे किए जाने और उसके स्वयं मौके पर पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार सफाईकर्मी ने फोन कर उसे पंचायत भवन बुलाया था। बीडीओ बलराम यादव ने कहा कि वह प्रकरण के जांच अधिकारी नहीं हैं, इसलिए जांच की विस्तृत जानकारी नहीं है। पीडी की जांच रिपोर्ट पर डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने सफाईकर्मी अनिल रंजन को निलंबित कर दिया है।