{"_id":"6abc14ef75b6db812702ab10","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-158565-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सभासदों ने सजाई पालिका की अर्थी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सभासदों ने सजाई पालिका की अर्थी, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पालिका कार्यालय परिसर में प्रतीकात्मक अर्थी रख नारेबाजी करते सभासद। संवाद
- फोटो : 1
उन्नाव। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में 10सूत्री मांगों को लेकर सभासदों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। नाराज सभासदों ने पालिका परिसर में ‘मैं लुटेरी पालिका हूं, मेरी आत्मा मर चुकी है’ लिखे पोस्टर लगाए और पालिका की प्रतीकात्मक अर्थी रखकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ नारेबाजी की गई। सभासदों ने मांगें पूरी न होने पर तीन अक्तूबर को पालिका की तेरहवीं कर डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी।
बंधूहार सभासद राजेंद्र भारती ने आरोप लगाया कि धरने के दूसरे दिन भी ईओ रामआसरे कमल ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। उन्होंने फॉगिंग में इस्तेमाल होने वाले डीजल में भी अनियमितता का आरोप लगाया। सभासदों ने उन घरों का वाटर टैक्स माफ करने की मांग की, जहां पालिका की पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंची है। जल निगम और पालिका के बीच हुए हस्तांतरण संबंधी समझौते की प्रमाणित प्रति मांगी।
सभासदों की अन्य मांगों में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2026 के शासनादेश के अनुसार मानदेय, कर्मचारियों की संख्या व कार्यक्षेत्र की जानकारी, शिकायतों का समय से निस्तारण, नाला सफाई टेंडर से कराने और सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराना शामिल रहा। बोर्ड प्रोसीडिंग बुक की छाया प्रति, सभासदों के प्रस्तावों को विकास योजनाओं में शामिल करने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने, हाथ कूड़ा गाड़ियों की उपलब्धता और फॉगिंग रोस्टर जारी करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
धरने में सभासद यासीन अहमद शीबू, अमित सिंह बउवा, सुशील तिवारी, आफाक अहमद सहित आम लोगों में धीरेेंद्र यादव, रामशंकर तिवारी, अंशू यादव, रामकुमार सिंह, विजय कुमार, मोनू यादव, शकील अहमद, संजय वर्मा मौजूद रहे।