{"_id":"6abc14c631a3f0417b03f95b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-158595-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रांसमिशन लाइन पांच मीटर और होगी ऊंची, यूपीडा से मांगे एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रांसमिशन लाइन पांच मीटर और होगी ऊंची, यूपीडा से मांगे एक लाख
विज्ञापन
सोनिक टोल पर पानी निकलने के बाद सफाई करते कर्मी। संवाद
- फोटो : 1
सोनिक (उन्नाव)। गंगा एक्सप्रेसवे के सोनिक टोल के पास ट्रांसमिशन लाइन की पांच मीटर ऊंचाई बढ़ाने के लिए एक्सईएन ने यूपीडा को एक लाख रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करने के लिए पत्र भेजा है। उधर, आठ पंप लगाकर सोनिक टोल से पानी निकालने के बाद मंगलवार से लेन को वाहनों के लिए खोल दिया गया।
36 हजार करोड़ से बने गंगा एक्सप्रेसवे के सोनिक टोल के पास जलभराव की समस्या हो रही है। तीन दिन की बारिश से जलभराव के चलते लेन को बंद कर दिया गया था। सोमवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज सिंह ने ट्रांसमिशन लाइन की कम ऊंचाई पर नाराजगी जताते हुए एक्सईएन से जवाब तलब किया था। बताया कि लाइन की ऊंचाई पर्याप्त न होने से सड़क निर्माण में कमी आई। इसी कारण जलभराव हो रहा है।
इस मामले में मंगलवार को एक्सईएन ट्रांसमिशन बीके पाठक ने लाइन की ऊंचाई बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया कि यूपीडा ने तीन से चार मीटर सड़क ऊंचा करने की बात कही है। इसको लेकर विद्युत ट्रांसमिशन लाइन की करीब पांच मीटर ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। इसके लिए यूपीडा को प्रोसेसिंग फीस के रूप में एक लाख रुपये देने होंगे। इसके लिए पत्र भेज दिया गया है। बताया कि फीस मिलने के बाद सर्वे होगा। फिर एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। बजट जारी होते ही लाइन की ऊंचाई बढ़ाने का काम किया जाएगा। उधर, मंगलवार को टोल से भरा पानी निकल पाया। चार दिनों के बाद टोल लेन को यातायात के लिए खोला गया। टोल मैनेजर गौरव शर्मा ने बताया कि पानी निकलने के बाद सफाई कराई गई। यातायात शुरू हो गया है।
विज्ञापन
फालोअप
सई नदी पुल की धंसी अप्रोच रोड नहीं हुई दुरुस्त
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान स्थित सई नदी पर बने पुल की धंसी अप्रोच रोड तीसरे दिन मंगलवार को भी दुरुस्त नहीं हो सकी जबकि पुल से वाहनों का आवागमन जारी रहा। क्षेत्र के रामकेशन रावत, मोनू रावत, शिवा और यतींद्र ने बताया कि पुल से लगातार भारी वाहनों के गुजरने के कारण क्षतिग्रस्त अप्रोच और अधिक धंस सकती है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सेतु निगम के एई एमएस ओझा ने बताया कि बाबा कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार को मंगलवार को मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार तक हर हाल में अप्रोच रोड को दुरुस्त करा दिया जाएगा। (संवाद)