{"_id":"65d3c5aaabf28c14310c8a64","slug":"cars-collide-on-expressway-four-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1054-110202-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कारों में भिड़ंत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कारों में भिड़ंत, चार घायल
Tue, 20 Feb 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
घायल पंजाब के मोहाली जिले के थाना मेंटोर के रहने वाले हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गहरपुरवा गांव के पास सोमवार दोपहर खड़ी कार में पीछे से कार टकरा गई। कार सवार दंपती और बेटा-बहू घायल हो गईं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पंजाब प्रांत के जिला मोहाली के थाना मेंटोर निवासी दिलीप कुमार (52) पत्नी गीता (51), बेटे दिलीप कुमार (25) और पुत्रवधू निकिता (22) के साथ कार से लखनऊ से आगरा जा रहे थे। कार दिलीप चला रहे थे। करीब एक बजे कार एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के गांव गहरपुरवा के पास अनियंत्रित होकर पहले से खड़ी कार से टकरा गई। यूपीडा और पीआरवी ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में पहले से खड़ी कार में बैठे लोग बच गए। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं।