फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   card holder will get rashan

उन्नाव : वंचित कार्डधारकों को मिलेगा राशन

Tue, 02 Aug 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
card holder will get rashan
उन्नाव। ई-पॉस मशीन बंद होने के कारण राशन पाने से वंचित 40 हजार कार्डधारकों को तीन से पांच अगस्त तक राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मुफ्त राशन देने की व्यवस्था की है। वर्तमान में पांच लाख से अधिक कार्डधारकों को ई-पास मशीन से राशन दिया जाता है। 1,14,449 अंत्योदय कार्डधारक और शेष पात्र गृहस्थी के हैं। हर माह दो चरणों में राशन वितरण किया जाता है। दूसरे चरण के वितरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी लेकिन शनिवार रात से ही तकनीकी समस्या के कारण ई-पॉस मशीनें बंद हो गईं।
रविवार सुबह कोटेदारों ने वितरण के लिए मशीनें चालू करनी चाहीं तो समस्या सामने आई। इस कारण 40 हजार कार्डधारक राशन से वंचित रह गए थे। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे शासन व प्रशासन ने संज्ञान में लिया और वंचितों को राशन वितरण के लिए दिन निर्धारित कर दिए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि तीन से पांच अगस्त तक छूटे लोगाें को राशन दिया जाएगा। मोबाइल पर ओटीपी सत्यापन के माध्यम से वितरण की सुविधा पांच अगस्त को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed