फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   car ruined man

कार ने युवक को रौंदा

Tue, 28 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
car ruined man
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्लागंज मार्ग पर कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार डॉक्टर व चालक को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मसवासी निवासी अक्षय (24) रविवार रात करीब दस बजे साथी शेरू के साथ बाइक से घूमने गया था। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर करोवन मोड़ के पास दोनों रुके थे। अक्षय किसी काम से सड़क पार जाने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान शहर से शुक्लागंज की ओर जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। सिर में चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के चालक भाग गया। पीछे बैठे डॉक्टर को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि वह दिपवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस से ड्यूटी कर आ रहे थे। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। रात में ही उनके बताए पते से चालक जयप्रकाश को भी पकड़ लिया। मृतक के बड़े भाई मदन ने बताया कि अक्षय प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी पत्नी अन्नू और चार साल का बेटा सौरभ है। कोतवाल ओपीराय ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर और कार चालक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed