फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   car enter in truck, 2 injured

हाइवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी कार, यूक्रेन की युवती व कार चालक घायल

Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
car enter in truck, 2 injured
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार यूक्रेन निवासी युवती और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यूक्रेन निवासी ओजेरोवा अलक्जेंडर (27) किसी काम से नोएर्डा आइं थीं। इसके बाद वह कानपुर पहुंचीं। कानपुर से ओला कैब बुक करके रविवार देर रात लखनऊ एयरपोर्ट जा रहीं थीं। कैब कानपुर के रेलबाजार निवासी चंदन (35) चला रहे थे। हाईवे पर रात करीब 11 बजे ट्रक में कार घुस गई। कार के परखचे उड़ गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सीएमएस डॉ. सुधीर श्रीवास्तव और डॉ. तुषार चौरसिया की देखरेख में दोनों को हैलट रेफर किया गया है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती की हालत में सुधार है। दूतावास से संपर्क कर जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

अवैध पार्किंग बन रही हादसे का सबब
हादसे के बाद पीएनसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रक व कार को हाईवे से हटवाया। हाईवे पर हो रहीं दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने एक माह पहले अवैध पार्किंग रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी पुलिस और एनएचआई के अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। हालत ये है कि दिन हो या रात, हाईवे किनारे होटल, ढाबों व अन्य स्थानों पर वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed