फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car collides with divider on expressway, 11 vehicles touched

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई, 11 वाहन छूकर निकले

Wed, 20 Nov 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Car collides with divider on expressway, 11 vehicles touched
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कन्हईखेड़ा गांव के पास टायर फटने से कार डिवाइडर से टकरा गई। क्षतिग्रस्त कार में सवार चालक व दो अन्य बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

यह लोग कार से उतर पाते इससे पहले ही तेज रफ्तार 11 वाहन कार को छू कर निकल गए। इससे कार में फंसे लोगों की धड़कने बढ़ी रहीं। कुछ ही देर में पहुंची पीआरवी ने किसी तरह इन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना बजीरगंज के मोहल्ला रकाबगंज के मकान नं 255/289 निवासी विवेक जायसवाल (35) दिल्ली से कार से लखनऊ लौट रहे थे। घटना के समय कार में दो और युवक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छह बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के कन्हईखेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के निकट कार का टायर फट गया। हादसे में विवेक को मामूली चोटें आईं।

दो साथी बाल-बाल बच गए। यह लोग कार से उतर पाते उससे पहले ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे 11 वाहन कार को छूते हुए निकल गए। नजदीक ही मौजूद पीआरवी की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई थी। क्षतिग्रस्त कार से 11 कारें भी आंशिक रूप से टकराईं। कोई अधिक घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed