फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Campaign deleted possession

अभियान चला हटाए गए कब्जे

Sat, 13 Feb 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 13 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Campaign deleted possession

पालिक प्रशासन ने शहर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। आधा दर्जन घनी आबादी के मोहल्लों में कई जगह अवैध कब्जे हटाए गए। हालांकि कई स्थानों पर पालिका व पुलिस टीम को आते देख दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया। उधर, जैसे ही शाम पांच बजे के करीब दस्ता लौटा दुकानदारों ने फिर से दुकानें सजी लीं। अभियान के दौरान पांच दुकानों का चालान किया गया जबकि तीन दुकानदारों से पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

शहर में फैले अतिक्रमण को लेकर एसडीएम के कड़े रुख के बाद नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह करीब दस बज पूरी तैयारी के साथ पालिका टीम पुलिस बल के साथ निकली। सबसे पहले पालिका गेट के सामने से फुटपाथों पर काबिज दुकानों को हटाना शुरू किया। यहां पर साइकिल दुकानों पर पहले बुलडोजर गरजा। फुटपाथों पर आगे तक छाई टीनशेड को बुलडोजर से गिराया गया। पालिका कर्मियों ने गिराए गए सामान को समेटकर ट्रैक्टर ट्राली में लाद लिया। यहां अतिक्रमण साफ करने के बाद अधिकारी सब्जीमंडी पहुंचे। पंजाब नेशनल बैंक की ओर फुटपाथों पर काबिज दुकानों को हटाया गया। छोटे दुकानदार टीम को आते देख स्वयं ही हट गए। रोड किनारे स्थित दुकानों की फुटपाथ तक निकली टीनशेडों को अधिकारियों ने गिरवा दिया। यहां से अफसर टीम के साथ आगे बढे़ और बड़े चौराहे पर दुकानों का अतिक्रमण हटाया। कुछ दुकानदार टीम को आते देख स्वयं ही अपनी टीन शेड हटाने लगे लेकिन, टीम के पहुंचने के बाद भी कुछ लोग अतिक्रमण हटाते दिखे तो अधिकारियों ने जेसीबी से हटाने का आदेश दिया। इस पर कुछ दुकानदारों व अफसरों के बीच कहासुनी भी हुई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और मामले को शांत किया। ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि एसडीएम जसजीत कौर के आदेश पर अभियान शुरू किया गया है। अभियान शनिवार को भी जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed