फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cameras will monitor the boundaries of the district

जिले की सीमाओं की निगहबानी करेंगे कैमरे

Sat, 18 Apr 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cameras will monitor the boundaries of the district
शहर के छोटा चौराहा पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर लैपटाप से निगरानी करते सदर विधायक पंकज गुप्ता। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता निजी स्रोत से जनपद की 18 सीमाओं व शहर के छोटे चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद कैमरे लगवाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित फैंटेसी मोर्टल में इसका कंट्रोलरूम बनाया गया है। जहां से सभी सीमाओं की निगरानी हो सकेगी। विधायक ने बताया कि जिले की 18 सीमाओं व छोटा चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। शनिवार शाम तक सभी स्थानों पर कैमरे लग जाएंगे। बताया कि अब सीमाओं पर यदि बिना किसी जांच-पड़ताल के लोगों या वाहनों (जरूरी सेवाओं को छोड़) को प्रवेश दिया जाएगा तो पुलिस, प्रशासन को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, शुक्लागंज का नक्शा मांगकर बाहरी एंट्री पर अपने स्तर से कैमरा लगवाने की व्यवस्था भी शुरू की गई है। चेयरमैन संघ अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्षों के साथ बैठक कर नगर पालिका क्षेत्रों की सुरक्षा पर चर्चा की। कहा कि यह संवेदनशील समय है। सभी लोग गंभीरता से वार्डवार पर्यवेक्षण कराकर यह तय करें कि कोई संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश न पा सके और ना ही कहीं रुक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला में कोरोना पाजिटिव जमाती मिलने के बाद सील किए गए एक किमी एरिया में तीन माननीयों के आवास भी आए हैं। इसमें गिरिजाबाग में रहने वाले मोहान विधायक ब्रजेश रावत, बाबूगंज में रहने वाले सदर विधायक पंकज गुप्ता और कृष्णा नगर में रहने वाले शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल शामिल हैं। सभी का परिवार घरों में ही है। सील एरिया में आवागमन पूरी तरह से बंद है। लोगों की घर से निकासी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों के परिजन भी अपने घरों में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed