{"_id":"6ad24003aba66652d234d9fa627b4e03","slug":"buxar-zone-athletic-meet-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक मीट में बक्सर जोन विजेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक मीट में बक्सर जोन विजेता
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
66 वीं जिला माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन जूनियर व सीनियर वर्ग की बालक बालिकाओं की गोला फेंक , ट्रिपल जंप, चक्का फेंक, भाला फेंक और लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में बक्सर जोन विजेता व उन्नाव शहर उप विजेता बने।
विज्ञापन
सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या सुशीलादास व डीआईओएस देवकी सिंह ने देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया था। प्रतियोगिता में छह जोन की टीमों ने भाग लिया। खेलों की शुरुआत जूनियर बालक-बालिकाओं की सौ मीटर से शुरू हुई।
विज्ञापन
उसके बाद जूनियर, सीनियर व सब जूनियर बालक-बालिकाओं की दो सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़, आठ सौ, पंद्रह सौ व तीन हजार मीटर दौड़ हुई। इसके साथ ही ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
फाइनल प्रतियोगिताओं में बक्सर जोन के आरबीएस इंटर कॉलेज के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। वहीं जूनियर वर्ग में प्रतिभागी अभय गोला फेक, डिस्कश थ्रो व हैमर थ्रो में पहले स्थान पर रहे। वहीं सीनियर बालिका में उन्नाव शहर प्रथम, सीनियर बालक में बक्सर प्रथम, सीनियर व जूनियर बालक में बक्सर प्रथम तथा सब जूनियर व सीनियर बालक बालिका में बक्सर प्रथम ने बाजी मारी।
यहां ओवर आल बक्सर जोन विजेता व उन्नाव शहर उप विजेता बना। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 25 से 27 अक्टूबर को हरदोई में आयोजित होने वाली मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अरुण देव द्विवेदी वीरेंद्र कुमार व मधुकर त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।