फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bussiness

व्यापार पटरी पर लाने के लिए बांटा 103 करोड़ कर्ज

Thu, 12 Aug 2021 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
bussiness
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में लगे मेले में किसानों को केसीसी लोन स्वीकृति पत्र देते शाखा प्रबंधक। ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बाजार और व्यापार को कोरोना से उबारने की कोशिश करते हुए प्रशासन ने बैंक के सहयोग से जरूरतमंदों को विभिन रोजगारपरक योजनाओं के जरिये 2246 लाभार्थियों को 103 करोड़ कर्ज बांटा। दावा किया गया है कि कर्ज के जरिये लोगों को अपना व्यापार और उद्यम ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ साल से कोरोना के कहर ने हर आम और खास आदमी को प्रभावित किया है। लोगों के पास व्यावसायिक व निजी जरूरत पूरी करने के लिए पूंजी की किल्लत है। बाजार में भी पूंजी की कमी है। व्यापारियों, उद्यमियों, समूहों, किसानों और सरकारी योजनाओं के तहत ऋण के लिए आवेदन करने वालों को उनकी मांग के अनुसार लोन दिलाने के उद्देश्य से सभी बैंक शाखाओं में बुधवार को महा ऋण मेला लगाया गया। इसमें प्रशासन ने 100 करोड़ का ऋण वितरण करने का लक्ष्य तय किया। मेले में लोन लेेने वालों की सुबह से ही भीड़ पहुंच गई। कोई व्यापार के लिए ऋण लेने पहुंचा तो कोई उद्यम के लिए। अग्रणी जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार आनंद ने बताया कि मेले में 2246 लाभार्थियों को 103.21 करोड़ का लोन दिया गया। उम्मीद है कि इससे बाजार में पूंजी पहुंचेगी और व्यापार पटरी पर लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed