{"_id":"5db0a2038ebc3e93b952475d","slug":"businesses-expose-asphalt-theft-and-adulteration-from-tankers-unnao-news-knp521664940","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकरों से डामर चोरी व मिलावट करने के कारोबार का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकरों से डामर चोरी व मिलावट करने के कारोबार का पर्दाफाश
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर टैंकरों से डामर चोरी व मिलावट के खेल का पकड़ा गया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान लेकर सीओ बांगरमऊ ने टीम के साथ दो स्थानों पर छापा मारा ग्राम भठियापुर में चल रहे अवैध प्लांट में तीन और मऊ रेलवे क्रासिंग के पास से डामर अनलोड करते हुए एक टैंकर को कब्जे में लिया। पुलिस ने टैंकर चालकों समेत नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसडीएम ने बताया कि मथुरा रिफाइनरी से आजमगढ़ जा रहे टैंकरों से डामर निकाला जा रहा था।
अमर उजाला ने 14 अक्तूबर को बांगरमऊ के भठियापुर और मऊ रेलवे क्रासिंग के निकट डामर चोरी व मिलावट के कारोबार की खबर प्रकाशित की थी। इस पर सीओ बांगरमऊ यादवेंद्र सिंह के निर्देश पर स्वॉट टीम प्रभारी निरीक्षक विकास पांडेय ने टीम के साथ बुधवार सुबह भठियापुर स्थित अवैध प्लांट छापा मारकर तीन टैंकरों को डामर अनलोड करते पकड़ा। कुछ देर में सीओ और एसडीएम अक्षत कुमार वर्मा व बांगरमऊ कोतवाल अरविंद सिंह के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस ने तीनों टैंकर कब्जे में ले लिए। यहां भारी मात्रा में स्टोन पाउडर भी मिला है। इस पाउडर को टैंकर से निकाले गए डामर के वजन के बराबर टैंकर में डाल दिया जाता था।
एसडीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान प्लांट के कर्मचारी व चालक अधिकारियों को गुमराह करने लगे। पुलिस के कड़ा रुख अपनाया तो एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि चालकों की मिलीभगत से यहां टैंकरों से डामर चोरी से उतारा जाता है। इसके बाद पाउडर को डामर में मिलाकर प्लांट में डालकर मिक्स किया जाता है। यह पाउडर राजस्थान के अलवर से आता है। इसी बीच, स्वॉट टीम ने बांगरमऊ कस्बे की सीमा से सटे ग्राम मऊ रेलवे क्रासिंग के पास स्थित अवैध प्लांट में भी छापा मारा। यहां से टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गए। पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है। एसडीएम ने बताया कि डामर भरे टैंकर मथुरा से आजमगढ़ के लिए निकले थे। पकड़े गए लोगों से पूछताछ हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी को भी जांच में लगाया गया है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि पूर्ति अधिकारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सूत्रों की माने तो छापे के दौरान अवैध तरीके से चल रहे डामर प्लांट के कुछ कर्मियों ने पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मऊ में करीब एक दशक से यह कारोबार चल रहा था, जबकि ग्राम भठियापुर के सामने लगभग एक वर्ष पहले यह दूसरा प्लांट लगाया गया था।