फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   business

17 टाउन एरियाओं की दुकानों का साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी

Fri, 01 Jan 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
business
उन्नाव। नगर पालिका उन्नाव, बांगरमऊ व शुक्लागंज सहित 17 टाउन एरियाओं में स्थित सभी दुकानों व वाणिज्य प्रतिष्ठानों का वर्ष 2021 के लिए साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका उन्नाव क्षेत्र के सभी बीज भंडार एवं शस्त्रों की दुकानें रविवार, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा संचालित दुकानें रविवार, नगर पालिका उन्नाव में स्थित केसरगंज, किला और उसके निकटवर्ती क्ष्ेात्र के सभी वाणिज्य अधिष्ठान दुकानें, बिजली से चलने वाली आटा चक्की, तेल मिल, आरा मशीन एवं अन्य वाणिज्यिक अधिष्ठान सोमवार को बंद रहेंगे। नगर पालिका उन्नाव क्षेत्र में स्थित सभी दुकानें. नाइयों व केश प्रसाधन के प्रतिष्ठानों में मंगलवार बंदी रहेगी। बांगरमऊ निकाय की सभी दुकानें व वाणिज्य अधिष्ठान गुरुवार, टाउन एरिया पुरवा, बेगमगंज, पीराशाह व बजरंग चौराहा, डीजल इंजन व स्पेयर पार्ट्स की सभी वाणिज्यिक अधिष्ठान रविवार, टाउन एरिया सफीपुर व चकलवंशी की समस्त दुकानें व वाणिज्यिक अधिष्ठान बुधवार को बंद रहेंगी। टाउन एरिया पुरवा की आटा चक्की व आयल स्पेलर बुधवार और अन्य सभी दुकानें और वाणिज्यिक अधिष्ठान गुरुवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

टाउन एरिया कुरसठ की समस्त दुकानें व वाणिज्यिक अधिष्ठान, टाउन एरिया गंजमुरादाबाद व मौरावां की समस्त दुकानें व वाणिज्यिक अधिष्ठान शुक्रवार को बंद रहेंगे। टाउन एरिया बीघापुर, अचलगंज की समस्त दुकानें व वाणिज्यिक अधिष्ठान सोमवार, भगवंतनगर, नवाबगंज व फतेहपुर चौरासी में बुधवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। नगर पालिका शुक्लागंज की समस्त दुकानें व वाणिज्यिक अधिष्ठान शुक्रवार व सभी गोडाउन रविवार, टाउन एरिया ऊगू की सोमवार, हैदराबाद की मंगलवार और औरास की दुकानों व प्रतिष्ठानों के लिए बंदी का दिन सोमवार तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed