{"_id":"d868e12b3877222063c42edc9f95057f","slug":"business-oppose-drug-off-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंदी का विरोध करेंगे दवा कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंदी का विरोध करेंगे दवा कारोबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक में दवा कारोबारियों ने बाजार बंदी के विरोध का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सैनी ने कहा कि कुछ संगठन ई-फार्मेसी की आड़ में आगामी 14 अक्तूबर को बाजार बंद का आह्वान कर रहे हैं। जबकि जिले के फुटकर व्यापारी इससे प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन
यह व्यवस्था सिर्फ बड़े शहरों में प्रभावी है। जिलाध्यक्ष शिवकिशोर वर्मा ने कहा कि हमारा संघर्ष फार्मेसिस्ट व्यवस्था को लेकर किए गए बदलाव को लेकर है। इसके लिए संगठन राष्ट्रीय स्तर पर विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
महामंत्री राजकुमार श्रीवास्तव ने जिले के सभी फुटकर दवा व्यापारियों से अपील की कि दवा व्यवसाय को आवश्यक सेवा मानकर जनहित में इस बंदी में शामिल न होने की अपील की। कहा कि इस बंदी का संगठन पुरजोर विरोध करेगा। इस दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय मेहरोत्रा भी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र सैनी ने सीएम को लिखे गए पत्र में फुटकर दुकानदारों के भविष्य को लेकर इस समस्या का प्रभावी व सर्वमान्य हल निकालने की मांग की है।