{"_id":"5745f6654f1c1b0420691eb7","slug":"bulldozers-roar-today-with-modest-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली राहत के साथ आज गरजेगा बुलडोजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली राहत के साथ आज गरजेगा बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
Updated Thu, 26 May 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
निशान लगने के बाद मकान तोड़ते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहीं 85 इमारतों के अनाधिकृत हिस्से पर आज बुलडोजर चलेगा। बुलडोजर चलाने के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार सुबह पांच बजे तक की मोहलत दी थी। जिसके बाद से यहां के लोगों की नींद उड़ी है।
विज्ञापन
सभी रात भर गृहस्थी और सामान निकाल कर ढोते रहे। बुलडोजर से ज्यादा नुकसान से बचने के लिए लोग बुधवार सुबह ही अपने हाथों से आशियाने तोड़ने लगे। हालांकि अल्टीमेटम के आखिरी दिन प्रशासन पसीज गया।
विज्ञापन
पहले दोनों सड़क के बीच से 11-11 मीटर तक के निर्माण को गिराया जाना था लेकिन अब दोनों तरफ 9-9 मीटर का चिन्हाकंन किया गया है। इससे उन लोगों ने राहत मिली है, जिनकी दुकानों और मकानों का अस्तित्व ही समाप्त हो रहा था।
विज्ञापन
डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि राजस्व विभाग के नक्शे में यह रास्ता 22 मीटर ही है। लेकिन लोगों की मुश्किलों और उनके व्यापार को देखते हुए केवल 18 मीटर ही चौड़ीकरण किया जाएगा।