{"_id":"61c8bddc556b420cfa164f04","slug":"brutally-beaten-up-woman-and-family-unnao-news-knp6718875193","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व परिवार को बेरहमी से पीटा, बोले छोड़ देंगे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व परिवार को बेरहमी से पीटा, बोले छोड़ देंगे गांव
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र के मवई गांव के मोहल्ला भगवान थोक निवासी अनुसूचित जाति की महिला व उसके परिजनों का रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। महिला का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते गांव के युवक ने परिवार के लोगाें के साथ मिलकर उसे व पारिवारिक सदस्यों को डंडों से पीटा। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लौटा दिया। दहशत में महिला सपरिवार गांव छोड़ने की बात कह रही है।
महिला प्रेमा ने वीडियो में अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी। विरोध करने पर डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। परिवार का जो भी सदस्य बचाने पहुंचा उस पर हमला किया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी तहरीर पर पुलिस ने बचऊ सिंह, रोहित और मोहित के खिलाफ महत एनसीआर दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार दूसरी बार आरोपियों ने मारपीट की है। कार्रवाई
न होने से लगातार धमकी दे रहे हैं। एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को महिला की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।