{"_id":"576057f74f1c1b4d1f11c3bc","slug":"brother-in-law-is-a-boom-on-the-last-tuesday-of-bhandara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ के अंतिम मंगलवार को भंडारे की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ के अंतिम मंगलवार को भंडारे की रही धूम
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
बड़े हनुमान मंदिर में भगवान पवनपुत्र की मूर्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेठ के अंतिम मंगलवार (बुढ़वा मंगल) को हनुमान मंदिर में जय बजरंग बली के जयकारे गूंजे। शहर से लेकर गांव तक में पूड़ी-सब्जी, बूंदी व शर्बत का प्रसाद वितरित किया गया। हनुमान मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, नगर में गंजजलालाबाद मार्ग पर स्थित अशोक महाविद्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन ब्लाक प्रमुख संध्या कनौजिया ने किया। इसमें ब्लाक प्रमुख पति विवेक कनौजिया, नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल हसन अंसारी, जय सिंह आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शरबत वितरण किया गया। इसी तरह नगर के मोहल्ला जौक नगर में सुरेश पंडित, कुलदीप शर्मा व हरिओम जोशी ने प्रसाद बांटा। गंजजलालाबाद स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मुकेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रिंशू मिश्र, नवीन तिवारी, राजकुमार गुप्ता व कृष्ण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, फ रहदपुर आम मंडी में प्रसाद वितरण भाजपा नेता विनय चौधरी ने कराया। मोहान चेयरमैन समरजीत यादव ने अलग-अलग स्थानों पर प्रसाद वितरित कराया। हसनगंज में बबलू यादव, संदीप यादव, मूसेपुर गांव में प्रमोद यादव एडवोकेट व कपिल निगम ने प्रसाद बंटवाया। तहसील परिसर स्थित बालाजी मंदिर में एसडीएम प्रशांत कुमार भारती, तहसीलदार राजेश चौरसिया ने पूजन-अर्चन किया। बाद में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
असोहा प्रतिनिधि के अनुसार, मुस्लिम संप्रदाय के रशीद ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। मंगतखेड़ा के बाबापचखोरिया मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुनील अवस्थी, रामजी शुक्ला, प्रधान शिवनारायण साहू, राजेंद्र शुक्ला, पप्पू खा सहित हजारों लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पाठकपुर, सहरावां, जबरेला, कालूखेड़ा, बैगांव, मंगतखेड़ा, कांथा, बरौली, असावर और मिर्री सहित अनेकों स्थानों पर भक्तों ने शर्बत व भंडारे का आयोजन किया।
फ तेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत फ तेहपुर चौरासी व ऊगू में चौराहों पर मुख्य मार्गों पर भक्तों ने हलुवा, शरबत, पूड़ी, सब्जी आदि प्रसाद रूप में वितरित किया। ग्राम बरुआघाट, हफ ीजाबाद, दबौली, कालीमिट्टी, लवानी, राजेपुर, तकिया सहित झूलूमऊ में स्थित संकटमोचन मंदिर पर प्रसाद बांटा गया।
अचलगंज प्रतिनिधि के अनुसार, बंथर स्थित हनुमान मंदिर पर जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में लोगों ने राहगीरों को शरबत पिलाया। बदरका बाजार में बूंदी वितरण के साथ शर्बत का प्रसाद वितरित किया गया। बस स्टेशन पर पूड़ी हलवा व शर्बत आदि का वितरण हुआ। जंगलेश्वर हनुमान मंदिर, बेथर पचोड्डा सिकंदरपुर हड़हा आदि गांवों में भी बालाजी के भंडारे व प्रसाद वितरण के कार्यक्रम शाम तक चलते रहे । इस अवसर पर शैलेश तिवारी, राजन त्रिवेदी, चंद्र प्रकाश, मधुर अवस्थी, पारस, मोनू, वीरेंद्र महाराज आदि लोग मौजूद रहे ।
बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक बदलू खां ने क्षेत्र के ग्राम रानीपुर ग्रंट के बजरंग बली मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा आयोजित किया। इसके अलावा नगर स्थित कल्याणी मोटर्स, भुनेश्वरी मंदिर में चौधरी गोलू सिंह, प्रमुख व्यवसायी चौधरी संजीव सिंह, कोतवाली तिराहे पर बाबू लाल दिवाकर एवं ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, फ ायर ब्रिगेड के पास बिमल चंद्र शुक्ल आदि ने प्रसाद वितरित किया।