{"_id":"58a9e6ae4f1c1bac12d8554d","slug":"broken-record-60-19-percent-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे रिकार्ड , 60.19 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे रिकार्ड , 60.19 प्रतिशत मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के नगरपालिका पोलिंग बूथ पर लगी महिला मतदाताओं की कतार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को हुए मतदान में जमकर वोटों की बारिश हुई। मतदाताओं के उत्साह का ही नतीजा रहा कि वोटिंग के पुराने रिकार्ड टूटे और वोटरों ने नया इतिहास रच दिया। आजादी के बाद से यह पहला मौका है जब विधानसभा चुनाव में जिले में 60 फ ीसदी से अधिक मतदान हुआ है। इससे पूर्व 2012 के चुनाव में जिले में सर्वाधिक 59.62 फीसदी मतदान हुआ था। कुछेक छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले भर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से नपटा।
मालूम हो कि जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए इस बार प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। चुनाव आयोग ने भी खास तरह के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति कई कार्यक्रमों का आयोजन करके जागरूक किया गया। प्रशासन के जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी समझी और घर से निकलकर मतदान किया। इसी कारण इस बार वोटिंग का नया रिकार्ड बनाया।
भगवंतनगर विधानसभा को छोड़कर अन्य विधानसभाओं में साठ फीसदी से अधिक मतदान हुआ। जिले में साठ प्रतिशत से अधिक मतदान होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। मतदान समाप्ति के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेटों की उपस्थिति में ईवीएम को सील किया गया और फिर दही चौकी स्थित वेयरहाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रांगरूम में रखा गया।
विज्ञापन
इस बार बांगरमऊ विधानसभा में 59.55 प्रतिशत, सफ ीपुर में 59.99, मोहान में 63.57, सदर उन्नाव विधानसभा में 59.62 प्रतिशत, भगवंतनगर विधानसभा में 56.69 और पुरवा में 61.73 प्रतिशत मतदान हुआ।
समयवार विधानसभाओं का मतदान प्रतिशत
विधानसभा 9 बजे 11 बजे एक बजे तीन बजे पांच बजे
बांगरमऊ 8.5 22 38 50 59.55
सफ ीपुर 07 22 39 53 59.99
मोहान 7.5 20 40 52 63.57
उन्नाव 07 21 37 48 59.62
भगवंतनगर 08 20 36 49 56.69
पुरवा 08 22 39 51 61.73
अबतक के चुनावों में मतदान प्रतिशत पर नजर
वर्ष प्रतिशत
2012 59.62
2007 47.54
2002 54.85
1996 54.84
1993 58.41
1991 48.75
1989 52.03
1985 46.03
1980 40.86
1977 42.84
1974 54.82
1969 49.53
1967 49.65
1962 42.18
1957 54.74