{"_id":"570415a04f1c1b8838c81127","slug":"broke-loose-electric-wire-16-acres-crop-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरे बिजली के तार, 16 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिरे बिजली के तार, 16 बीघा फसल राख
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खेत में फैली आग बुझाते व मौजूद किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों के ऊपर से निकली विद्युत लाइन किसानों की तबाही का कारण बन रही हैं। हसनगंज, मौरावां और सदर कोतवाली क्षेत्र में एचटी लाइन टूटकर गिरने से किसानों की 16 बीघा फसल जलकर राख हो गई। कहीं दमकलों तो कहीं किसानों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत न्योतनी के आजाद नगर मोहल्ला निवासी संतोष त्रिपाठी के खेत के ऊपर से एचटी लाइन निकली है। मंगलवार दोपहर तारों में शार्ट-सर्किट से चिंगारी फसल पर जा गिरी। फसल जलती देख गांव के लोग खेत की ओर भाग पड़े। आग की तेज लपटें उठतीं देख चेयरमैन अमृतलाल ने फायर ब्रिगेड को आग की जानकारी दी। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल की मशक्कत से पड़ोस के खेतों की फसल जलने से बच गई।
विज्ञापन
मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार हिलौली गांव निवासी मुकेश दीक्षित के खेत से निकली एचटी लाइन का तार दोपहर टूटकर गिर गया, जब तक आग पर काबू पाया जाता लगभग 15 बिसवा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। मशक्कत के बाद गांव के लोग आग बुझा सके।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के सिंकदरपुर सरोसी गांव में ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से दो खेतों की फसल धू-धू कर जल उठी। फायर ब्रिगेड गाड़ी ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गांव के रामकुमार अवस्थी व जयप्रकाश शुक्ल की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।