{"_id":"38b58ebc9ddb2cf68d95808be6ccc68f","slug":"brick-teacher-traveled-to-the-young-man-shot-and-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की ईँट से कूंच कर तो युवक की गोली मार कर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की ईँट से कूंच कर तो युवक की गोली मार कर हत्या
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र में बदमाशोें ने दो की हत्या कर दी। इसमें शिक्षक की ई्ट से कूंच कर तो युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। पहली घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर मोहल्ला में हुई तो दूसरी अचलगंज थानाक्षेत्र में । एसपी व एएसपी ने मौके मुआयना किया। घटनास्थलों पर खोजी कुत्ता भी लाया गया लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के जवाहरनगर मोहल्ला निवासी नीरज जयसवाल(38)पुत्र राजेंद्र मगरवारा स्थित एक निजी स्कूल में कॉमर्स विषय का टीचर था। स्कूल में पढ़ाने के बाद वह कुछ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। गुरुवार रात 10 बजे एक बच्चे के घर ट्यूशन पढ़ाने के बाद वह निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। सुबह नीरज का शव तालाब मिला। सिर किसी भारी चीज से कूंचा गया है। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी तरह
विज्ञापन
अचलगंज थानाक्षेत्र के कोलुहागाढ़ा-बेथर मार्ग पर कुशलपुर निवासी दयाराम के खेत में बेर के पेड़ के नीचे 35 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की दाहिनी तरफ कनपटी में सटाकर गोली मारी गई है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी जेब में युवक काली पैंट, काली जॉकेट, नीला स्वेटर व लाल शर्ट पहने हुए है। दाहिने हाथ में लोहे का छल्ला व अंगूठी भी पहने हैं। जामा तलाशी पर युवक की जेब से एक बल्ब, होल्डर व एक चाबी मिली है। उसकी शक्ल नेपाली की तरह बताई जा रही है
विज्ञापन