{"_id":"578d1f164f1c1b624fc4bef9","slug":"break-the-lock-of-three-stores-made-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों का ताला तोड़ माल उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों का ताला तोड़ माल उड़ाया
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम मंगतखेडा बस स्टाप के पास बबोल सिंह की मार्केट में टेलीकाम सेंटर चलाता है। रविवार शाम वह दुकान बंदकर घर चला गया। सुबह मार्केट के अन्य दुकानदारों ने दुकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी।
चोरी की सूचना पर वह दुकान पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर होश उड़ गए। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर गोलक में रखी 19 हजार की नगदी, लैपटाप, 35 नए मोबाइल, चार्जर समेत 1.15 लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है। उधर, सफीपुर कसबा निवासी संजय हरदोई रोड पर चाय का होटल चलाता है। इसी होटल के बाहर वह पान की गुमटी भी रखे है। चोरों ने गुमटी का ताला काटकर करीब पांच हजार का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
चोरों ने पड़ोस में रखी निर्मल की पान की गुमटी का ताला तोड़कर करीब पांच हजार का माल समेट लिया। पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।