फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Break jam, Faizabad intercity over tracks

ब्रेक जाम, पटरियों पर घिसटी फैजाबाद इंटरसिटी

Thu, 18 May 2017 12:40 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Thu, 18 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Break jam, Faizabad intercity over tracks
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक

विज्ञापन
लखनऊ से कानपुर जा रही फैजाबाद इंटरसिटी जैसे ही उन्नाव जंक्शन पहुंची तो चालक ने ब्रेक लगाया। ब्रेक लगाते ही ट्रेन के तीन कोचों के ब्रेक अचानक पूरी तरह से जाम हो गए। जिससे ट्रेन पटरियों पर घिसटती चली गई। इससे ट्रेन के पहियों से भीषण धुआं उठने लगा। जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यह देख स्टेशन पर तैनात जीआरपी सिपाही ने इसकी सूचना चालक को दी। इस पर चालक ने काफी मशक्कत के बाद पहियों में आई कमी को ठीक किया। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।

 फैजाबाद इंटरसिटी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। बुधवार को जब ट्रेन उन्नाव जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर -2 पर पहुंची तो चालक ने ट्रेन रोकने को ब्रेक लगाई। तभी ट्रेन के तीन कोचों के पहिये पूरी तरह से जाम हो गए और ट्रेन पटरियों पर घिसटने लगी। पहियों के पटरियों पर घिसटने से इनसे भीषण धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन


यह देख प्लेटफार्म व ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वहीं पहियों से धुआं निकलता देख प्लेटफार्म पर तैनात जीआरपी सिपाही इमरान ने दौड़कर इसकी सूचना चालक को दी। जानकारी होने पर चालक मौके पर पहुंचा और करीब 15 मिनट मशक्कत के बाद वह ब्रेक-शू को पहियों से छुड़ा सका। इसके बाद ट्रेन को कानपुर की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती सागर का इंजन फेल, सोनिक में दो घंटे खड़ी रही

स्टेशन पर मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को किया रवाना
लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन सोनिक स्टेशन पर करीब दो घंटा खड़ी रही। चालक के काफी प्रयास कि बाद भी सफलता न मिलने पर स्टेशन पर ही खड़ी मालगाड़ी का पावर लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।


 बुधवार दोपहर करीब 2:45 मिनट पर राप्तीसागर एक्सप्रेस लखनऊ से कानपुर जाते समय सोनिक स्टेशन पहुंची। अचानक ट्रेन का इंजन झटके के साथ बंद हो गया और फिर यह चालू ही नहीं हुआ। चालक के काफी प्रयास के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। अफसरों ने सोनिक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के पावर को इसमें लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद एक्सप्रेस को रवाना किया गया। सोनिक स्टेशन के एसएम रामभजन मीना ने बताया इंजन में खराबी के कारण ट्रेन दो घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed