फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brahmins will be benefited only when united

एकजुट होने पर ही ब्राह्मणों का होगा भला

Sun, 14 Mar 2021 09:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Brahmins will be benefited only when united
बैठक को संबोधित करते प्रदेश क्वार्डिनेटर मनोज कांत मिश्र। (लाल सदरी में) - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की बैठक गिरजाबाग निवासी परीक्षित अवस्थी के आवास पर संपन्न हुई। इसमें प्रदेश कोआर्डिनेटर मनोजकांत मिश्र ने कहा कि हमारे बीच बहुत सी समस्याएं है। जब तक हम संगठित नहीं होंगे तब तक हमारे समाज का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत ब्राह्मण गरीब हैं। उसके भले का रास्ता एक मात्र एकजुटता से ही निकलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ब्राह्मण समाज की आबादी 18 प्रतिशत है। लेकिन अलग-अलग संगठनों में बंटे होने से परशुराम जयंती जैसे कार्यक्रम में भी एकजुट नहीं हो पाते। प्रदेश कोआर्डिनेटर ने सभी संगठनों से आह्वान किया कि अपने बीच से एक व्यक्ति का चयन करें जिसे प्रदेश स्तर पर नेतृत्व के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव पर सभी ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने सहमति जताई। अनिल चतुर्वेदी और सुनील तिवारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ब्राह्मणों को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रत्येक स्तर पर एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। ज्ञानेंद्र पाठक, धर्मेश दीक्षित, सतीशचंद्र अवस्थी, ओम प्रकाश मिश्र, मूलचंद्र शुक्ल, मनोज कुमार त्रिवेदी, बलदेव तिवारी, दिलीप द्विवेदी, अशोक बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed