फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bother of blovk pramukh and his two sons held in ruckus

Unnao News: युवक को बंधक बनाकर पीटने में ब्लाक प्रमुख के भाई व उनके दो बेटों पर रिपोर्ट

Sat, 04 Mar 2023 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
bother of blovk pramukh and his two sons held in ruckus
सोनिक। यूपीएसआईडीसी फील्ड हॉस्टल में रहने वाले कर्मचारी के बेटे ने आवास-विकास कालोनी निवासी मियागंज ब्लॉक प्रमुख के भाई व उसके दो बेटों पर रंगदारी मांगने, बंधक बनाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने करंट लगाने और मुर्गा बनाकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित तीन पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। यूपीएसआईडीसी में इलेक्ट्रिीशियन के पद पर तैनात भूपति सिंह के बेटे गजेंद्र सिंह ने गुरुवार को दही थाने में तहरीर देकर बताया कि के 28 फरवरी की रात 9:21 बजे आवास विकास कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन

पहचान होने से वह घर गया। जहां देवेंद्र सिंह व उनके बेटे साहिल और अभिनव घर में बंधक बनाकर बीस हजार रुपये रंगदारी मांगी थी। मना करने पर मारा और जेब से पांच हजार रुपये छीन लिए थे। इसके बाद मुर्गा बनाकर करंट लगाया और वीडियो बनाने के बाद किसी के सामने मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार वह कुछ निर्माण कार्यों का ठेका और जेसीबी व डंपर आदि चलवाता है। इसकी एवज में उससे हर महीने बीस हजार रुपये रगंदारी की मांग कर रहे हैं। मूल रूप से माखी गांव निवासी देवेंद्र सिंह, मियागंज ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र के छोटे भाई हैं। देवेंद्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।

देवेंद्र सिंह ने आरोप को झूठा बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है। दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर देवेंद्र सिंह व उनके बेटे साहिल और अभिनव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed