{"_id":"630275c71ca6665c3d08b613","slug":"books-did-not-come-now-the-course-will-be-compensated-by-initiation-unnao-news-knp713909447","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में नहीं आईं किताबें, कोर्स दीक्षा एप पर अपलोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में नहीं आईं किताबें, कोर्स दीक्षा एप पर अपलोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सत्र शुरू हुए चार माह बीतने के बाद भी परिषदीय स्कूलों में किताबें नहीं आईं हैं। ऐसे में अब कोर्स की भरपाई के लिए दीक्षा एप के माध्यम से पढ़ाने की तैयारी है। एप पर कक्षा एक से आठ तक का पाठ्यक्रम अपलोड कर दिया गया है। शिक्षक वीडियो के माध्यम से छात्रों को पढ़ाएंगे।
जिले में 2709 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 2.92 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षासत्र की शुरुआत अप्रैल से हो गई थी लेकिन अभी तक हर छात्र के हाथ में किताबें नहीं पहुंच र्पाइं हैं। जिनका नया नामांकन हुआ है, वह खाली हाथ स्कूल आ रहे हैं। वहीं शिक्षक भी पुराने कोर्स से ही छात्रों को पढ़ा रहे हैं।
इसे देखते हुए इस सत्र का कोर्स फिलहाल दीक्षा एप पर अपलोड करा दिया गया है। एप को डाउनलोड कर विषय वार क्यूआर कोड स्कैन कर छात्रों को पढ़ाया जा सकता है। इसमें स्मार्ट क्लास संचालन वाले स्कूलों में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि 18 लाख किताबें आनी हैं। जिसमें नौ लाख आ चुकी हैं। छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए कोर्स संबंधित जानकारी दीक्षा एप पर अपलोड कराई गई है। इसमें 60 हजार वीडियो हैं। विषयवार क्यूआर कोड जारी हुआ है।