{"_id":"586bf5694f1c1b943a159277","slug":"bookkeeper-kiln-was-found-dead-murder-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे में मृत मिला मुनीम, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे में मृत मिला मुनीम, हत्या का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
, भट्ठा मुनीम की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के मुगलपुर गांव स्थित ईंट भट्ठा मुनीम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव भट्ठा परिसर में बने बरामदे में पड़ा मिला। श्रमिकों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ईट भट्ठे पर काम करने वाले एक अन्य मुनीम से रुपयों के लेनदेन में विवाद की बात कहते हुए हत्या का आरोप लगाया। बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इसे हत्या नहीं मान रही और जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
कानपुर देहात के गजनेर थानाक्षेत्र के जसवापुर निवासी ओम प्रकाश शंखवार (65) अचलगंज थानाक्षेत्र के मुगलपुर स्थित भदौरिया ईंट भट्ठे में करीब 18 साल से काम कर रहा था। उसका परिवार भी भट्ठे के कर्मचारियों के लिए बने आवास में रहता है। ओम प्रकाश सोमवार रात में ड्यूटी पर था। मंगलवार सुबह उसका शव बरामदे में पड़े तख्त पर मिला। भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों की सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे। मृतक के बड़े बेटे सुशील ने इसी भट्ठे पर काम करने वाले एक अन्य मुनीम पर पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि पिता का इसी भट्ठे पर काम करने वाले दूसरे मुनीम से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
सोमवार शाम भी विवाद हुआ था। भट्ठा स्वामी लखपति सिंह भदौरिया ने बताया मृतक मुनीम का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। दूसरा मुनीम खाना देने भी गया था। लेकिन ओमप्रकाश ने तबियत खराब होने की बात कहते हुए खाना खाने से इंकार कर दिया। मृतक ओमप्रकाश की पत्नी चंद्रकली के अलावा दो बेटे व तीन बेटियां हैं। एसओ मो. अशरफ ने बताया कि अब तक की जांच में मुनीम की हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
----------