फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bogus voting stoned , ransacked the home of candidate

फर्जी वोटिंग पर पथराव, प्रत्याशी के घर तोड़फोड़

Fri, 11 Dec 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 11 Dec 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bogus voting stoned , ransacked the home of candidate
विकासखंड के गांव फतेहपुर खालसा बूथ पर फर्जी वोटिंग की बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव कर दिया। साथ ही प्रत्याशी के घर में तोड़फोड़ की। इससे वहां सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा और दोनों पक्षों से प्रधान पद की प्रत्याशियों के पतियों समेत आठ लोगों को पकड़ लिया। घटना में एक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
विज्ञापन


 
फतेहपुर खालसा गांव में शाहीन पत्नी डॉ. शगीर और कुदूसा पत्नी मेराज प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। वोटिंग चल रही थी। इसी बीच किसी ने शगीर को सूचना दी कि मेराज फर्जी वोटिंग करा रहे हैं। तुरंत शगीर ने पुलिस को फोन कर दिया और खुद मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि इस पर मेराज ने अपने समर्थकों के साथ शगीर के घर पर धावा बोल लिया और तोड़फोड़ कर दी। झगड़े में शगीर पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आईं। इनमें से मशरु पुत्र मुन्ने की हालत गंभीर देख उन्हें स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।



सूचना पर एसडीएम सदर जसजीत कौर भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। उधर, फतेहपुर चौरासी के सूसूमऊ में भी फर्जी वोटिंग के विवाद में ईंट-पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed