फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Blocks were placed in the new government

काबिज हुई ब्लाकों में नई सरकार

Sat, 19 Mar 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Sat, 19 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Blocks were placed in the new government
असोहा में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित प्रमुख राजकुमार रावत। - फोटो : अमर उजाला

जिले के 16 ब्लाकों में शुक्रवार को नवनिर्वाचित प्रमुखों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जिला स्तरीय अधिकारियों ने ब्लाक कार्यालयों में प्रमुखों तथा बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली बैठक में करोड़ों रुपये के कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।

विज्ञापन



असोहा- पुरवा तहसीलदार मंसूर अहमद ने प्रमुख राजकुमार रावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में प्रमुख ने मौजूद सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर विधायक उदयराज यादव, हरिकेश यादव, सतीश त्रिपाठी, रमेशचंद्र यादव, बीडीओ देवीबक्स रैंकवार, रवि शर्मा, वीतेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



अचलगंज- कर्ण मुख्यालय के सभागार में प्रमुख पुष्पा यादव को ऊसर भूमि सुधार अधिकारी बुद्धदेव द्विवेदी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में सदस्यों को ब्लाक प्रमुख ने शपथ दिलाई। तत्पश्चात पहली बैठक की औपचारिकता पूरी की गई। खंड विकास अधिकारी राजमणि त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीघापुर- बीघापुर में प्रमुख सुनीता सिंह को एसडीएम मृत्युंजयराम ने शपथ दिलाई। प्रमुख ने सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने शिरकत की। प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सिंह, उदय प्रताप सिंह, ओमप्रकाश यादव, पूर्व प्रमुख सियावती यादव, रमाशंकर दीक्षित, धर्मेंद्र यादव व अजीत सिंह बॉबी मौजूद रहे।


नवाबगंज- नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह को एसडीएम हसनगंज अर्चना द्विवेदी ने शपथ दिलाई। इस दौरान भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन, पुरवा विधायक उदयराज यादव ने शिरकत की। बाद में अरुण सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।


गंजमुरादाबाद- ब्लाक प्रमुख संध्या कनौजिया को जिला सहायक निबंध अधिकारी सहकारी समितियां आरएस सेंगर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ पीसी सक्सेना, ब्लाक प्रमुख पति विवेक सिंह, अध्यक्ष इकबाल हसन अंसारी, जय सिंह, लल्लू प्रधान, विनोद कनौजिया ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।


बिछिया- ब्रजभूषण सिंह इंटर कालेज में मुख्य कार्यपालक अधिकारी मत्स्य डीएस बघेल ने मुन्नी देवी को प्रमुख पद की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव, पुरवा विधायक उदयराज यादव व सपा नेत्री मनीषा दीपक ने प्रमुख को बधाई दी। इस दौरान मधुसूदन यादव, ब्रज किशोर यादव, रिंकू तिवारी, रामबहादुर यादव, केकेवर्मा, प्रमुख पति रामप्रसाद यादव मौजूद रहे।

 
फतेहपुर- ब्लाक सभागार में बांगरमऊ के तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने ब्लाक प्रमुख डॉ. निदा परवीन को शपथ दिलाई। बाद में प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। बीडीओ विजय कुमार अस्थाना ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाक के हर क्षेत्र से विकास कार्यो के प्रस्ताव आए। धन उपलब्ध होते ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे।


हसनगंज- ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख सोना रावत को एडीओ समाज कल्याण आरपी सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में प्रमुख ने सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान बीडीओ सुशील सिंह, सपा नेता सेवक लाल, प्रमोद रस्तोगी, प्रवीण दुबे आदि मौजूद रहे।


बांगरमऊ- एसडीएम सरजू प्रसाद शुक्ला ने ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। एडीओ पंचायत रामनाथ, विवेक तिवारी, पप्पू त्रिवेदी, इकबाल खान, रामसेवक यादव, प्रेमशंकर मिश्रा, पूर्व प्रमुख दिनेश दिवाकर व प्रमुख पति अर्जुनलाल दिवाकर मौजूद रहे।


पाटन- सुमेरपुर के ब्लाक सभागार में प्रमुख सीमा बाजपेई व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने शिरकत की। समारोह में फूलचंद्र पासवान, योगेश बाजपेई, बैजनाथ सिंह, यदुकुंवर सिंह, छुन्ना द्विवेदी, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

 
पुरवा- ब्लाक सभागार में एसडीएम प्रशांत भारती ने ब्लाक प्रमुख शिवबहादुर पटेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रमुख ने 53 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में बीडीओ सौरभ भट्ट, एडीओ पंचायत अरुण अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष पति योगेंद्र द्विवेदी, पूर्व प्रमुख रोहित शुक्ला, रजनीश वर्मा मौजूद रहे।


सफीपुर- एसडीएम वीपी श्रीवास्तव ने प्रमुख रमा सिंह को शपथ दिलाई। बाद में प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीडीओ प्रदीप कुमार सिंह, सीओ क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति, को आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष फतेहबहादुर सिंह, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे। पहली बैठक में 12 करोड़ के प्रस्ताव आए।



हिलौली- ब्लाक सभागार में नवनिर्र्वाचित नीरज यादव को शपथ दिलाई गई। बाद में ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी
सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान पुरवा विधायक उदयराज यादव भी मौजूद रहे। शपथग्रहण के दौरान बीडीओ डॉ. सपना अवस्थी भी मौजूद रहीं।


औरास-  ब्लाक सभागार में आयोजित समारोह में डीएसओ वीके मिश्रा ने प्रमुख पुष्पा देवी को पद, गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बाद में उन्होंने सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात नए सदन की पहली बैठक हुई, जिसमें विकास कार्य से संबंधित प्रस्ताव दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed